फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक्सप्रेसवे पर हरित अभियान चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन (डीएक्सपीजीडीए) ने हरियाणा सरकार से द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र में व्यापक पौधरोपण और हरित कॉरिडोर विकास अभियान शुरू करने की मांग की है। वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह को भेजे गए पत्र में संगठन ने गुरुग्राम में तेजी से हो रहे शहरीकरण और आधारभूत संरचना विकास के बीच हरित क्षेत्र को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। एसोसिएशन ने गुरुग्राम मास्टर प्लान-2031 के अंतर्गत सेक्टर-102ए में चिन्हित 100 एकड़ हरित क्षेत्र, द्वारका एक्सप्रेसवे के ग्रीन बेल्ट, आगामी मां शीतला देवी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज परिसर, विभिन्न सेक्टर सड़कों और उपलब्ध सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक पौधरोपण अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें