न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से सेक्टर-99 ए को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य की प्रक्रिया धीमी चलने के कारण निवासियों की परेशानी हो रही है। सड़क पर उड़ती धूल को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से इसे जल्द से जल्द बनाने की मांग की है। सेक्टर-99 ए निवासी संताेष व जतिंदर का कहना है कि रोजाना इस सड़क से सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। स्कूल बसें, कार्यालय जाने वाले लोग, व्यवसाय के भारी वाहन सड़क का उपयोग करते हैं। खराब सड़क के कारण कई बार संतुलन बिगड़ने से कई बार दोपहिया वाहन चालक गिर चुके है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। हमारी मांग है कि सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए। संवाद