फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उद्योग विहार में सफाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। उद्योग विहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने क्षेत्र में नियमित कूड़े की सफाई और मानसून से पहले नालों की सफाई की मांग को लेकर निगमायुक्त को पत्र लिखा है। संगठन के महासचिव एपी जैन ने इस पत्र में निगमायुक्त से शिकायत की है कि इलाके में नियमित कूड़ा नहीं उठ रहा है। इस कारण कुछ जगहों पर काफी कूड़ा जमा हो गया है। सड़क पर झाड़ू नहीं लगती है। खास तौर पर सड़कों के किनारे लगने वाली दुकानों के आस-पास कूड़ा ज्यादा है। कूड़े के कारण यहां स्वास्थ्य संबंधित गंभीर परेशानियां हो सकती है। एसोसिएशन की ओर से उन्होंने कूड़े की नियमित सफाई, सड़कों की सफाई नियमित रूप से किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें