फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉय को पिस्तौल दिखाकर मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वॉय को पिस्तौल दिखाकर मोबाइल छीना
विज्ञापन

गुरुग्राम। ऑनलाइन फूड सर्विस कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय को दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी बाइक पर फरार हो गए। उद्योग विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। मध्य प्रदेश के कनावर भिंड गांव निवासी रवि सिंह मोलहेड़ा गांव में किराये पर रहते हैं। वह स्विगी के लिए डिलवरी का काम करता है। 26 जुलाई देर रात साढ़े 11 बजे रवि डूंडाहेड़ा में खाना डिलीवरी कर घर जा रहे थे। इतने में बाइक पर मास्क लगाकर दो युवक आए और ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली। आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें