फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुर्जर समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की शनिवार को सेक्टर-14 में गुर्जर समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए मंथन किया। इस बैठक का आयोजन महासभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट प्रीतम सिंह भाटी ने किया। महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर एडवोकेट प्रीतम भाटी को सम्मानित किया। बैठक में 29 अक्तूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विशाल जनसभा करने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय सचिव प्रीतम सिंह भाटी ने कहा कि महासभा जन-जन तक जाकर पूरे देश भर में शोषितों वंचितों के लिए काम करेगी व शिक्षा के क्षेत्र में काम करेगी। महासभा में मुख्य रूप से तुलेराम, मांगेराम रंजीत चंदीला, ऋषिपाल चंदीला, चरण सिंह राठी, सतवीर भाटी, संतराम भाटी, करण सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें