गुरुग्राम। एमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को एमएस क्रिकेट अकादमी और दिल्ली जिमखाना की टीम के बीच टी20 मैच खेला गया। जिसमें दिल्ली जिमखाना ने एमएस अकादमी की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमएस अकादमी ने 19.5 ओवर में 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली जिमखाना ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। जिमखाना की ओर से आदि को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वेश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद