फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आपातकाल की 51वीं बरसी पर जनजागरण बैठक करेगी दिल्ली भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतांत्रिक अधिकारों पर होगी चर्चा, आपातकाल बंदियों का होगा सम्मान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आपातकाल की 51वीं बरसी पर दिल्ली भाजपा 25 जून को काला दिवस के रूप में जनजागरण बैठक करेगी। पार्टी का उद्देश्य आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन और संघर्ष करने वाले लोगों के योगदान को याद करना है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि पार्टी वर्ष 1980 में स्थापना के बाद से हर साल 25 जून को आपातकाल विरोधी जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। इस वर्ष 26 जून को सुबह 11 बजे एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में दिल्ली और एनसीआर के उन लोगों को आमंत्रित किया जाएगा, जिन्होंने आपातकाल के दौरान संघर्ष किया और जेल गए थे। इसके लिए सांसद योगेंद्र चांदोलिया, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी की तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें