फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: औद्योगिक क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर नूंह के उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नूंह जिले के उपायुक्त अखिल पिलानी से मिले और नूंह के औद्योगिक क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने किया। प्रतिनिधिमंडल में पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी, महानिदेशक एडवोकेट आरएल शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता वाईपी जौहरी शामिल रहे। बैठक के दौरान नूंह जिले में औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन और उद्योगों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग जगत से संबंधित विभिन्न सुझाव जिला प्रशासन के समक्ष रखे। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि नूंह जिला औद्योगिक विकास की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है। जिला प्रशासन उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने, निवेश को प्रोत्साहित करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उद्यमियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें