फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। श्री श्याम क्रिकेट मैदान पर सोमवार को आरजी क्रिकेट अकादमी और मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें आरजी अकादमी ने मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी की टीम को 3 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मानेसर स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 39.1 ओवर में 236 रनों पर ढेर हो गई। 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरजी अकादमी की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। लक्षित सिंह ने 50 रन, सूर्यवंश बांगेरवा ने 65 रन, अंकित कुमार ने नाबाद 43 रन और संजीव ने 34 रनों का योगदान देकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। आरजी अकादमी ने 39.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर 240 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें