गुरुग्राम। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से धूमधाम के साथ मनाया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाइयां बांटकर और जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन को खास बनाया। बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में गुरुग्राम से काफी संख्या में नेता शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा ने कहा की दीपेंद्र सिंह हुड्डा आधुनिक सोच वाले नेता हैं, जो हरियाणा को प्रगति की नई दिशा देने का विजन रखते हैं। उनका जन्मदिन युवाओं के लिए संकल्प दिवस की तरह है। इस अवसर पर सेक्टर-61 स्थित गुर्जर भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 200 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर तरुण तेवतिया, गजेंद्र चौहान, प्रदीप यादव, हरजीत कटारिया, विक्रम कटारिया व रामनिवास समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद