गुरुग्राम। चेक बाउंस के मामले में अदालत में पेश न होने पर भगोड़ा घोषित किए गए आरोपी के खिलाफ आईएमटी सेक्टर-7 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वरुण बंसल की अदालत के आदेश पर किया गया है। अदालत में हिलक्स ऑटो इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड बनाम जेबी ऑटोमोटिव व देवा कुमार महाराणा के खिलाफ 2020 से चेक बाउंस के मामला विचाराधीन है। अदालत में निर्धारित तिथि पर सुनवाई के दौरान आरोपी देवा कुमार महाराणा और न ही उसका कोई वकील कोर्ट में उपस्थित हो रहा था। इस पर अदालत ने उसे आधिकारिक तौर पर भगोड़ा घोषित कर दिया। अदालत ने शिकायतकर्ता के अधिवक्ता को अगली सुनवाई तक आरोपी की संपत्तियों की सूची पेश करने का निर्देश दिया है। संवाद