बादशाहपुर। सेक्टर-43 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान पुरानी सड़क से निकला मलबा खुलेआम खाली प्लॉटों में डाला जा रहा है। पिछले करीब 15 दिन से पड़े इस मलबे के कारण क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के नाम पर निकाले गए मलबे को नियमानुसार डंपिंग साइट पर ले जाने के बजाय खाली पड़े प्लॉटों में डाल दिया गया है। इससे आसपास धूल का गुबार बना रहता है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। संवाद