गुरुग्राम। देव समाज विद्या निकेतन के मैदान पर शुक्रवार को डेडली डोमिनेटर्स ने समेचर्स क्लब की टीम को 17 रन से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेडली डोमिनेटर्स ने 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समेचर्स क्लब ने 4 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। डेडली डोमिनेटर्स की ओर से कमल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और युग को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद