आरोपी पर सरकारी काम में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। झाड़सा गांव में एक व्यक्ति पर बिजली चोरी का आरोप है। मौके पर पहुंचे जेई व अन्य ने जब बिजली चोरी का वीडियो बनाना शुरू किया तो उन पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उनकी हालत अब ठीक है।
झाड़सा चौकी पुलिस ने घायल जेई के बयान पर उपभोक्ता के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला करने व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ता और उसके बेटे ने बिजली निगम के सेक्टर 31 सब डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता संकेत कटारिया और फोरमैन आदेश यादव के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उप मंडल अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस की मदद से कर्मचारियों की जान बचाई गई। दोनों कर्मचारी घायल हैं।