गुरुग्राम। एक बुजुर्ग रिटायर्ड महिला जज के साथ सुबह की सैर कर रहे सेक्टर 14 निवासी व्यक्ति पर कार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने जान लेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडे से इतने वार किए कि पीड़ित मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना के बाद हमलावर कार से फरार हो गए, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार को अपने कब्जे में ले लिया और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले के सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। संवाद