गुरुग्राम। जिले में 90 नए राशन डिपो के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर से बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी गई है। इच्छुक आवेदक अब 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह उन लोगों के लिए अवसर है जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। नए डिपो खुलने से गांवों और कस्बों के लोगों को राशन लेने में सुविधा होगी, जिससे समय और पैसे की बचत होगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल ने बताया कि 90 डिपो में से 33 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। संवाद