नूंह। नूंह के जिला सचिवालय के बाहर सड़क के साथ बने नाले में सोमवार को एक युवक का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान वसीम निवासी सालाहेड़ी के रूप में हुई। नूंह सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नूंह लघु सचिवालय के सामने मुख्य सड़क के पास बने नाले में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही डॉक्टरों की टीम व फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया और सारे साक्ष्य इकट्ठा किए। इतना ही नहीं मृतक के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नूंह के सरकारी अस्पताल भिजवाया। अभी परिजनों द्वारा शिकायत नहीं मिली है और इस मामले की जांच की जा रही है। संवाद