सोहना। खंड के रायपुर गांव की पहाड़ी में रेलवे लाइन के पास सड़ी-गली हालत में एक शव मिला। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव 20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा है। सोहना सिटी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। सोहना सिटी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम गुरुग्राम की मोर्चरी में डॉक्टरों की बोर्ड से कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मृतक के मौत के सही समय व कारणों के बारे में पता चल सकेगा। जिले में अन्य थानों से गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है ताकि शव की पहचान कराई जा सके।