फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीसी ने उद्योगों से पीएम विकसित भारत रोजगार योजना लाभ उठाने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीसी अजय कुमार ने जिले के औद्योगिक संस्थानों से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध होंगे और उद्योगों को कार्यबल सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ईपीएफओ में पहली बार पंजीकृत कर्मचारियों को लक्षित करते हुए एक महीने का वेतन (अधिकतम 15,000 रुपये) दो किश्तों में दिया जाएगा। वहीं, सभी सेक्टरों में अतिरिक्त रोजगार सृजन को कवर करने के लिए नियोक्ताओं को सहायता दी जाएगी। इसमें नियोक्ताओं को एक लाख रुपये तक के वेतन वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सरकार कम से कम छह महीने तक निरंतर रोजगार वाले प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी के लिए दो वर्षों तक नियोक्ताओं को अधिकतम 3000 रुपये प्रति माह तक का प्रोत्साहन देगी। विनिर्माण सेक्टर के लिए प्रोत्साहन राशि को तीसरे और चौथे वर्ष तक भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना देशभर में समावेशी एवं स्थायी रोजगार अवसरों के सृजन में सहायक सिद्ध होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें