फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले के दौलताबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यकता के अनुसार अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दौलताबाद पीएचसी के सीएचसी में अपग्रेड होने से आसपास के गांवों के लोगों को पहले की अपेक्षा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें