गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन कई निजी स्कूलों ने अब तक विद्यार्थियों के नामांकन का डेटा एमआईएस पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने जिला स्तर के अधिकारियों को स्कूलों से तत्काल संंपर्क करने और सभी जरूरी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, इंदू बोकन ने कहा कि सही और अपडेटेड डेटा के बिना शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की प्रभावी योजना बनाना और उनकी निगरानी करना संभव नहीं है। ऐसे में सभी स्कूलों को बिना किसी देरी के छात्रों का पूरा और सही रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद