फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्षतिग्रस्त मास्टर सीवर लाइन ठीक कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर 9ए में क्षतिग्रस्त मास्टर सीवर पाइप लाइन को ठीक करा दिया है। लाइन क्षतिग्रस्त होने से कुछ कॉलोनियां सीवर ओवर फ्लो की समस्या उत्पन्न हो गई थी। जीएमडीए के अनुसार सेक्टर 9ए के 30 एमएलडी पंपिंग स्टेशन से जुड़ी 1000 एमएम वाली सीवर पाइप लाइन शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद टीम ने पंप लगाकर पानी सप्लाई को जारी रखा ताकि कॉलोनियों में सीवर ओवर फ्लो को कम किया जा सके। टीम ने शनिवार की रात ही नई पाइप लाइन लगा दी। जीएमडीए के अनुसार नगर निगम गुरुग्राम की सीवर लाइन थी लेकिन लोगों की सुविधा को देखते हुए ठीक करा दिया गया है। एसई प्रवीन कुमार ने बताया कि काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें