फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, उड़ी छत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मालब में मोटरसाइकिल व अन्य सामान जलकर राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना/नूंह। खंड के गांव मालब में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर फटने से घर की छत उड़ गई। हादसे में मोटरसाइकिल, कपड़े, फ्रिज, वाशिंग मशीन, अनाज की टंकी, कीमती सामान और नकदी भी जलकर राख हो गई। यह घटना शनिवार को करीब 5 बजे हुई थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। गांव मालब के पीड़ित साहून खान ने बताया कि शाम 5 बजे वो अपनी पत्नी के साथ खाना खा रहा था तभी गैस सिलिंडर लीक हुआ। गैस की महक आने पर घर से बाहर निकले तभी धमाका हो गया। बुजुर्ग मजीदा व अख्तर हुसैन ने बताया कि साहून गरीब परिवार से संबंध रखता है और 6 बच्चे हैं तथा मजदूरी करके घर चलता है। इन लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन इस गरीब परिवार की मदद करे।
कैपशनः साहून के घर में फटा सिलेंडर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें