फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमिटी में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एआई, डेटा गोपनीयता, नैतिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा पर चर्चा हुई। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ एवं सेडुलिटी सॉल्यूशंस एंड टेक्नोलॉजीज के संस्थापक व सीईओ डॉ. अनूप गिरधर ने कहा कि छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है। डेटा के बढ़ते उपयोग के दौर में उसकी सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं के साइबर सुरक्षा संबंधी अधिकारों की जानकारी भी दी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं साइबर अपीलीय न्यायाधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश टंडन ने साइबर अपराधों से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विचार रखे। वहीं, एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संजीव बंसल ने कहा कि एआई तेजी से डिजिटल प्रणालियों का हिस्सा बन रही है और तकनीक के उपयोग के तरीकों में बदलाव ला रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें