गुरुग्राम। अरबन स्पोट्स के मैदान पर मंगलवार को सीएसके क्लब ने विस्टेरिया अकादमी की टीम को 37 रन से शिकस्त दी। सीएसके क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 294 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विस्टेरिया क्रिकेट अकादमी 257 रन पर ढेर हो गई। सीएसके क्लब की ओर से रियान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अजय को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद