पटौदी। खंड के गांव लोकरा निवासी सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर बिक्रम यादव का मंगलवार को गुरुग्राम में बीमारी से निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव लोकरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आशीष कुमार ने मुखाग्नि दी। सीआरपीएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक परम शिवान 20 जवानों की टुकड़ी के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में भाग लिया। सीआरपीएफ की टुकड़ी ने शहीद बिक्रम यादव को सलामी दी। इस मौके पर कई ग्रामीण और सेवानिवृत्त अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद