फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलने से सीआरपीएफ के जवान की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलने से सीआरपीएफ के जवान की पत्नी की मौत
विज्ञापन

भाई ने बहनोई पर लगाया जिंदा जलाने का आरोप, मामला दर्ज






दस साल पहले हुई थी शादी, सात साल की है बेटी






अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम । कादरपुर सीआरपीएफ कैंप में रहने वाले जवान की पत्नी की जलने से मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाया है कि उसके बहनोई ने उसे जिंदा जला दिया। जबकि पति भी पत्नी के साथ झुलसा था। दोनों को उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। पत्नी की मौत हो गई। सेक्टर 65 थाना पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
सेक्टर-65 थाना प्रभारी के मुताबिक हिसार के रहने वाले करमचंद ने बताया कि उनकी बहन सीता की शादी करीब 10 साल पहले भिवानी के रहने वाले धर्मवीर से हुई थी। भिवानी के हनुमान गेट का रहने वाला धर्मवीर सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। 17 जुलाई को सीता और धर्मवीर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि धर्मवीर अपना आपा खो बैठा और उसने अपनी पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान उसकी सात साल की बेटी पड़ोस में गई थी। आग बुझाने के दौरान उसका पति भी झुलस गया। आस-पास के लोगों की मदद से दोनों को सेक्टर-49 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर-65 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। सीता की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी के अनुसार जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें