फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 31 अगस्त तक कराएं खरीफ फसलों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा सरकार द्वारा खरीफ फसलों के लिए मेरी फसल – मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने कहा कि किसानों से आह्वान किया कि वे समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं व समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि पंजीकरण न केवल योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायक है, बल्कि इसके माध्यम से ही किसानों को मंडियों में बुलावा पत्र भेजे जाते हैं और सरकारी दरों पर फसल की खरीद सुनिश्चित होती है। उपायुक्त ने कहा कि जो किसान खरीफ फसलों की बुवाई कर चुके हैं, वे शीघ्र https://fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कराएं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें