फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Sun, 27 Nov 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद पड़े घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की 16 वारदातों का खुलासा किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 सेक्टर-17 एंटी बर्गलरी स्टाफ के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र ने एक सूचना पर 19 नवंबर को गोशाला ग्राउंड के पास से घरों में चोरी करने वाले गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनमें यूपी के जिला मथुरा के गांव कमई (हाल सेक्टर-12 गुरुग्राम) निवासी सोनू, सिविल लाइन प्रेम नगर निवासी सुनील, मोनू व राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव बरोलीझा निवासी राहुल शामिल हैं।

  आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को पूछताछ के लिए लिए चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एलसीडी और एक मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल उर्फ मूला व सोनू थाना सिविल लाइन में दर्ज चोरी के मामले में शामिल होने की बात कबूली। रिमांड समाप्त होने पर 24 नवंबर को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां आरोपी सुनील व मोनू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, आरोपी राहुल उर्फ मूला व सोनू को दोबारा से दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में बदमाशाें ने बताया कि वह खासतौर पर बंद मकानों की रेकी करने के बाद उन्हें अपना निशाना बनाते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने थाना सिविल लाइन, थाना सेक्टर-18, थाना पालम विहार, थाना राजेंद्रा पार्क, थाना बादशाहपुर, थाना सेक्टर-5 क्षेत्र में चोरी की वारदात करने का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें