फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी कहासुनी के बाद बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-23ए ब्लॉक में शनिवार रात पति और भाई से आपसी कहासुनी से नाराज महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामले को आत्महत्या करार देते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से नेपाल निवासी शर्मिला (26) सेक्टर-23ए ब्लॉक में भाई और पति के साथ किराये पर रह रही थी। शनिवार देर शाम शर्मिला का किसी बात पर भाई और पति से कहासुनी हो गई। जिससे नाराज भाई ने खाना नहीं खाया, जिससे दुखी शर्मिला भी खाना छोड़कर बाहर चली गई। रविवार सुबह सेक्टर में ग्रीन बेल्ट में उसका शव एक पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पालम विहार थाना पुलिस ने फॉरेंसिक नमूनों की जांच और परिजनों के बयान के आधार पर इसे खुदकुशी करार दिया। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें