महिला और युवक के साथ झपटमारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने झपटमारी के दो मामले दर्ज किए हैं। एक निजी कंपनी में कार्यरत अभिषेक कुमार से इफको चौक पर बाइक सवार दो बदमाश आईफोन झपटकर फरार हो गए। दूसरे मामले में पालम विहार के बी ब्लाक निवासी महिला स्वर्ण कौर बृहस्पतिवार शाम को घर के बाहर टहल रही थीं, इस दौरान बाइक पर आए दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने अलग अलग थानों में दोनों मामले दर्ज कर लिए है।
-------