अध्यापिका की हत्या करने वाला आरोपी पति दो दिन की रिमांड पर
गुरुग्राम। दहेज के लिए अध्यापिका की हत्या करने वाले आरोपी पति राज कुमार को खेड़की दोला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस पूछताछ कर वारदात में प्रयोग की गई रस्सी और अन्य सामान बरामद करेगी। बता दें कि रविवार को गांव कांकरोला निवासी राजकुमार की अपनी पत्नी कविता से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद राजकुमार ने कविता को रात भर पीटा था। सोमवार सुबह भी काफी विवाद चला। सोमवार देर शाम मारपीट के बाद कविता की गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था।
-----