फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन में रह रही युवती के गहने, सामान बेचकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
लिव-इन में रह रही युवती के गहने, सामान बेचकर भागा
विज्ञापन

गुरुग्राम। एक कैब चालक के लिव-इन में रह रही युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने व उसके गहने बेचकर भाग जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के 7 महीने की गर्भवती होने पर आरोपी करीब दो महीने पहले उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने शिकायत सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी ने उस पर बच्चे का जन्म होने पर चुप रहने का दबाव बनाया। बच्चा जनने के बाद पीड़िता ने सहायक पुलिस आयुक्त के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर महिला थाना पुलिस (पूर्वी) ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी युवती ने शिकायत में कहा कि उसकी करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिये महेंद्रगढ़ निवासी मनोज कुमार से दोस्ती हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले दोनों गांव चक्करपुर में किराए पर मकान लेकर लिव-इन में रहने लगे। आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसके साथ कुकर्म भी किया। विरोध करने पर मारपीट की। युवती ने गर्भवती होने पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन वह टालता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि करीब दो महीने पहले जब वह 7 माह की गर्भवती थी तो मनोज उसके गहने व अन्य सामान बेचकर भाग गया। इस पर उसने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यहां महिला पुलिसकर्मी ने उस पर डिलीवरी होने तक चुप रहने का दबाव बनाया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें