फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएपमी : पीएम कार्यक्रम में हंगामा करने वाली महिला को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमपी : पीएम कार्यक्रम में हंगामा करने वाली महिला को जमानत
विज्ञापन

गुरुग्राम। गांव सुल्तानपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान हंगामा करने वाली एक महिला को अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी। रैली में डीएलएफ फेज-5 निवासी मीनू शर्मा अपने व्यवसायी पति विनोद शर्मा की हत्या के मामले में सीबीआई जांच करवाने व तत्कालीन पुलिस उपायुक्त मानेसर मोहिंद्र सेठी को गिरफ्तार करने की मांग लेकर मोदी को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाना चाहती थी। सुरक्षा के मद्देनजर उसे जाने नहीं दिया गया तो उसने हंगामा कर दिया। इस दौरान महिला सहायक उप निरीक्षक राजेश ने उसे आगे जाने से रोका तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। उसे काबू किया गया। फर्रूखनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया था। महिला को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें