फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की पुलिस रिमांड पर पोली कर सकता है कई खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओम स्वीट्स में फायरिंग मामला-
विज्ञापन

दो दिन की पुलिस रिमांड पर पोली
गुरुग्राम। 16 अक्तूबर को सेक्टर-46 स्थित ओम स्वीट्स में फायरिंग कर मैनेजर को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार बदमाश विकास उर्फ पोली को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पोली के दूसरे बदमाश गुटों के साथ लिंक को खंगालने में जुटी हुई है, जिसमें कई खुलासे हो सकते हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) शमशेर सिंह के मुताबिक ओम स्वीट्स में फायरिंग के बाद फरार हुए बदमाशों की धरपकड़ को लेकर क्राइम यूनिट सेक्टर-10 इनके पीछे लगी हुई थी। इनमें से बदमाश विकास उर्फ पोली को क्राइम यूनिट ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाश कुछ भी जानकारी नहीं दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का लिंक झाड़सा के बदमाश महेश उर्फ अटैक की हुई हत्या में उसकी रैकी में मुख्य भूमिका निभाई थी। लिहाजा पुलिस पोली के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। एसीपी क्राइम के मुताबिक आरोपी से रिमांड में पूछताछ की कोशिश की जा रही है, जिसमें कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें