फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई, मालदा में छिपे थे अपहरण के दोनों आरोपी
विज्ञापन

-पानीपत से बच्ची के अपहरण का मामला, गुरुग्राम एसटीएफ ने गिरफ्तारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रुपयों के लेनदेन के विवाद में बिजनेस पार्टनर की आठ साल की बेटी का पानीपत से अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की दो टीम पश्चिम बंगाल व मुंबई गई थी। बच्ची को दो दिन पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मालदा जिला निवासी अब्दुल रहमान करीब डेढ़ साल से पानीपत में रहते हैं। अब्दुल ने मुंबई निवासी प्रोदीप बर्मन उर्फ रवि बर्मन के साथ पठानकोट में लीची के बाग लगाए थे। इस कारोबार में उन्हें नुकसान उठाना पड़ा, जिसकी भरपाई के लिए प्रोदीप अब्दुल पर दबाव बना रहा था। रुपये न मिलने पर प्रोदीप ने अपने साथी मालदा निवासी सैयदुर रहमान के साथ मिलकर उनकी बच्ची के अपहरण की साजिश रच डाली। अपहरण के बाद आरोपियों ने पीड़ित पिता से फोन कर 2 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस पर चांदनी बाग पानीपत थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले को एसटीएफ को स्थानांतरित किया गया था। एसटीएफ ने पीड़ित के माध्यम से फिरौती दिलवाकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद दो टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। डीआईजी सतीश बालन ने बताया कि टीम ने अपहरण के मुख्य आरोपी प्रोदीप बर्मन उफ रवि को मुंबई जबकि सैयदुर रहमान को मालदा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें