इलाज के लिए आए अफगानी युवक के 54 डॉलर चोरी
गुरुग्राम। मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए आए अफगानी युवक के कमरे से 54 डॉलर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने होटल कर्मी पर चोरी का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने होटल कर्मचारी को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। अफगानी युवक अब्दुल सत्तार करीब दो माह पहले मेदांता में इलाज कराने के लिए भारत आया था। वह सेक्टर-39 स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। आरोप है कि इलाज के दौरान उसके कमरे में बैग से होटल कर्मी मुनीष कुमार ने 54 डॉलर निकाल लिए। थाना प्रभारी के मुताबिक, होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।