पूर्व पति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में एक महिला ने पूर्व पति पर लाखों की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
सेक्टर-5 निवासी वृद्घा रेनू सहगल की शादी करनाल निवासी रजनीश के साथ हुई थी। दोनों तलाक लेने के बाद अलग हो गए। पुलिस के मुताबिक महिला और पूर्व पति का बैंक में संयुक्त खाता है। महिला के मुताबिक, पूर्व पति ने उसे बिना जानकारी के आधार पर बैंक खाते से 6.16 लाख रुपयेे निकाल लिए। जानकारी होने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद बृहस्पतिवार शाम धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।