दो मोबाइल झपटमार गिरफ्तार
गुरुग्राम। मोबाइल झपटमार गिरोह के दो बदमाशों को अपराध शाखा सेक्टर-40 ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छीने गए 4 मोबाइल व एक स्कूटी बरामद की है।
मंगलवार को अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-45 ट्रैफिक सिग्नल के पास लोगों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के बदमाश मौजूद हैं। मौके से उन्हें काबू किया गया। जिनकी पहचान गढ़ी हरसरू निवासी राहुल व सुमित के रूप में हुई है। आरोपियों ने 4 वारदात का खुलासा किया है। उन्होंने उद्योग विहार, डीएलएफ फेज-2 सहित दो वारदात सेक्टर-29 में की थीं।