फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर युवकों ने चालक से मारपीट कर लूटा ऑटो

विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन

सेक्टर-4/9 के चौक से धनवापुर जाने के लिए बदमाशों ने बुधवार को मारपीट कर एक चालक से ऑटो लूट लिया। इसके अलावा उन्होंने चालक का मोबाइल और 4 हजार रुपये भी लूट लिया। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोतिहारी बिहार निवासी अनिल कुमार फिरोज गांधी कॉलोनी में रहते हैं और ऑटो चलाते हैं। वह बुधवार को सेक्टर-4/9 चौक के पास मौजूद थे, तभी दो युवक आए और धनवापुर जाने के लिए ऑटो बुक किया।

जब वह धनवापुर सामुदायिक केंद्र के पास पहुंचे तो युवक नीचे उतर गए और ऑटो का किराया देने के बहाने अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। इस दौरान पांचों युवकों ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा और उसका मोबाइल, 4 हजार रुपये और ऑटो लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें