फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने पकड़े तीन भगोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा ने तीन भगोड़े अपराधियों को किया काबू
विज्ञापन

गुरुग्राम। अपराध शाखा की दो अलग-अलग टीमों ने अदालत से भगोड़े घोषित तीन अपराधियों को पकड़ा है। सेक्टर-31 अपराध शाखा ने सूचना के आधार पर राजीव चौक से पालम विहार निवासी प्रवीण यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 23 जनवरी को चेक बाउंसिंग मामले में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। वहीं, राजीव चौक से ही पुलिस ने नूंह के गांव दुलाहवठ निवासी अमजद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 2012 में आईपीसी की धारा 382 के तहत केस दर्ज हुआ था जिसमें अदालत ने मार्च 2013 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। उधर, अपराध शाखा सोहना की टीम ने 24 जुलाई 2007 को मानेसर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में भगोड़ा घोषित उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी रियाजुल उर्फ रियाज हसन को मिंडा चौक मानेसर से काबू किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें