फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी निर्माणकर्ता एस्सएल ग्रुप पर ठेकेदारों के 200 करोड़ बकाया, भुगतान के लिए प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमपी बनाने वाले एस्सेल ग्रुप पर 200 करोड़ बकाया, भुगतान के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

मानेसर। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर स्थित पंचगांव-फकरपुर टोल टैक्स पर मंगलवार को एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाले 60 ठेकेदारों ने अपनी 200 करोड़ रुपये बकाया राशि अब तक नहीं मिलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।
वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को हरियाणा राज्य औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन कराने के बाद से चालू कर दिया। केएमपी एक्सप्रेसवे पर कुल 6400 करोड़ रुपये खर्च हुए। 12 दिसंबर से मानेसर-कुंडली एक्सप्रेसवे के 83 किलोमीटर पर 7 जगह टोल टैक्स वसूला जा रहा है। इसके बावजूद भी केएमपी का ठेका लेने वाले एस्सेल ग्रुप ने अब तक ठेकेदारों को बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव शंकर कंपनी के ठेकेदार मनोहर लाल का कहना है कि एस्सेल ग्रुप ने नवंबर व दिसंबर के अन्य सभी ठेकेदारों को चेक दिए थे, जो बाउंस हो चुके हैं। वहीं राज इंटरप्राइजिज कंपनी के ठेकेदार योगेश शर्मा का कहना है कि यदि उन्हें जल्द बकाया राशि नहीं मिली, तो वे सोमवार से भूख हड़ताल करेंगे। ठेकेदारों का कहना है कि केएमपी निर्माण की बकाया राशि को लेकर एचएसआईआईडीसी अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि उन्होंने केएमपी पर मानेसर से लेकर कुंडली तक काम पूरा कर दिया। जिसके बाद एस्सेल ग्रुप ने उन्हें नवंबर व दिसंबर के चेक दिए थे। बैंक में चेक लगाने के बाद खाते में रुपये नहीं होने की वजह से चेक बाउंस हो गए हैं। आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने एस्सेल ग्रुप अधिकारियों से बातचीत की, तो उन्होंने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें