फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को ब्लैकमेल कर परेशान करने का वाला मनचला पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को परेशान करने वाला मनचला पहुंचा जेल
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र में बारहवीं की छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए पीछा करने वाले मनचले को जेल की हवा खिला दी। पिछले कई दिनों से छात्रा को ब्लैकमेल कर युवक परेशान कर रहा था। आखिरकार छात्रा ने परिजनों की सहायता से पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। 16 वर्षीय पीड़ित छात्रा गुरुग्राम में अपनी मौसी के साथ रहती है। पड़ोस में रहने वाला आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू पिछले कई महीनों से छात्रा को स्कूल से आते-जाते वक्त पीछा कर परेशान करता था। शुक्रवार को आरोपी युवक छात्रा के पीछे स्कूल ही पहुंच गया जहां उसने छात्रा का रास्ता रोकते हुए छेड़छाड़ करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मौसी और स्कूल प्रिंसिपल को दी। सभी ने मिलकर इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें