फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में उद्घोषित महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में भगोड़ा घोषित महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में 13 वर्ष पूर्व धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट की ओर से भगोड़ा घोषित महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 2006 में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने दिल्ली डिफेंस कॉलोनी निवासी विजय दीक्षित व कल्पना दीक्षित के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपियों के पेश नहीं होने पर अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजीव चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें