पैरोल पर आए अपराधी को कुल्हाड़ी से काट डाला
पटौदी खंड के गांव खलीलपुर में बृहस्पतिवार देर रात चार अज्ञात लोगों ने आपसी रंजिश के कारण पैरोल पर आए हत्या के आरोपी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के करने बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए । पुलिस ने परिजन के बयान पर रवि व अन्य के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पटौदी खंड के गांव खलीलपुर निवासी योगश कुमार (30) पुत्र दलीप कुमार बृहस्पतिवार की देर रात अपने किसी काम से खलीलपुर से खेतियावास मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में उसको एक ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी और वह गिर गया। कार में सवार चार लोग कुल्हाड़ी के साथ निकले और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद योगेश अपनी जान बचाने के लिए पड़ोस के एक घर में घुस गया, लेकिन बदमाश उसका पीछा करते हुए उस मकान की छत तक भी पहुंच गए। भागने का रास्ता नहीं होने के कारण उन लोगों ने उसे छत पर ही कुल्हाड़ी से काट डाला, इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एक दिन पहले पैरोल पर आया था
मृतक योगेश पहले साढ़े तीन साल पहले गांव के राहुल नामक युवक की हत्या कर दी थी। जिसमें उसे सजा भी हो चुकी है। बुधवार को ही जेल से पैरोल पर आया था। पुलिस के अनुसार अभी इस संबंध में कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी कि हत्या में उन लोगों का हाथ तो नहीं, जिनके मर्डर के मामले में वह जेल में बंद था।
कोट
अब तक की छानबीन में सामने आया है कि राहुल के भाई रवि ने अपने साथियों के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस रवि व अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
- तान्या सिंह एसीपी पटौदी गुरुग्राम।