फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर के अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनेजर के अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन


घर जाते समय रात के वक्त सुभाष चौक से इंश्योरेंस कंपनी के सीनियर मैनेजर को अगवा करने वाले दो बदमाशों को पालम विहार क्राइम ब्रांच ने इफ्को चौक से गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दो लाख रुपये का कर्ज उतारने के लिए दोनों बदमाशों ने मैनेजर का अपहरण किया था।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 22 मई को दो हथियारबंद बदमाशों ने एक निजी इंश्योरेंस कंपनी के सीनियर मैनेजर समर्थ कोहली का सुभाष चौक से अपहरण कर लिया था।

बदमाश उसे लेकर रेवाड़ी, जयपुर के रास्ते अजमेर होते हुए राजस्थान के पाली जिले में पहुंचे, जहां पर रायपुर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी देख बदमाश अपहृत मैनेजर को छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों ने मैनेजर से मारपीट कर उनके एटीएम से दो लाख रुपये निकलवाए थे।

डीसीपी ईस्ट दीपक साहरन ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान जफरपुर दिल्ली निवासी राहुल यादव और राजस्थान के बासवाड़ा निवासी जितेंद्र जोशी के रूप में हुई है।

दोनों बदमाश इफ्को चौक पर दोबारा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जुआ खेलने के आदी हैं।

डीसीपी ने बताया कि बदमाशों ने मैनेजर के खाते से 1.95 हजार रुपये निकलवाए थे। दोनों की पहचान भी जुआ खेलने के दौरान ही हुई थी। बदमाशों पर कर्ज था। उसी कर्ज को उतारने के लिए अपहरण की साजिश रची थी।

शिक्षक बनने की बजाय बन गया बदमाश
पुलिस ने बताया कि राहुल यादव के माता-पिता राजस्थान में सरकारी अध्यापक से सेवानिवृत्त हैं। उसने भी अध्यापक बनने के लिए बीए-बीएड कर रखी है। वह शिक्षक बनना चाहता था, लेकिन गलत संगत पड़ने के कारण वह बदमाश बन गया।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि घटना के वक्त जितेंद्र जोशी गाड़ी चला रहा था और राहुल यादव पीछे बैठकर मैनेजर की पिटाई कर रहा था। बदमाशों ने 14 घंटे में 750 किलोमीटर की दूरी तय की थी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें