फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में टैंट हाउस संचालक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम । प्रॉपर्टी विवाद में स्कूटी सवार टेंट हाउस संचालक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। बचाव करते वक्त पीड़ित स्कूटी से नीचे गिर गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों की बाइक स्लिप हो गई, जिस पर वे बाइक मौके पर छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस्लामपुर निवासी रामकरन उर्फ टोनी राहुल टेंट हाउस संचालक है। उसका दफ्तर सोहना रोड पर है। सोमवार देर शाम वह स्कूटी से दफ़तर जा रहा था। जब वह गांव के मुख्य चौराहे पर पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि उसे गोली नहीं लगी। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया, जिससे बाइक फिसल गई और वे नीचे गिर गए। आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह प्रॉपर्टी विवाद का मामला जान पड़ता है। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें