आईटीआई अध्यापक ने छात्रा से की छेड़छाड़
- पुलिस आयुक्त को छात्रा ने दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महरौली रोड स्थित आईटीआई की छात्रा ने अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत पुलिस आयुक्त को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि उसकी आईटीआई के अध्यापक उसे कई दिनों से परेशान कर रहे हैं। अध्यापक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का भी प्रयास किया। इस पर उन्होंने आईटीआई के प्रधानाचार्य से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने कार्रवाई की जगह पुलिस में शिकायत न देने का दबाव बनाया। आरोप है कि अध्यापक ने उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
------