फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लिए जेल प्रशासन पर कैदी को प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल प्रशासन पर कैदी को प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

- परिजनों का आरोप, रुपये न देने पर झूठे केस दर्ज करने की दी जा रही है धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी को जेल प्रशासन द्वारा रुपयों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप कैदी के परिजनों ने लगाया है। कैदी की मां ने इस संदर्भ में भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि रुपये न देने पर जेल उप-अधीक्षक व अन्य स्टाफ उस पर झूठे केस दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। भोंडसी थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव वजीरपुर निवासी राजबाला ने शिकायत में कहा कि उनके बेटे धर्मबीर को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला अदालत में विचाराधीन है। वह लगातार जेल में बेटे से मिलने के लिए जाती रहती हैं। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से बेटे की हालत बिगड़ रही है। आरोप है कि उन्होंने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि जेल के उप-अधीक्षक द्वारा उससे 1 लाख रुपये की मांग की जा रही है। रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। उसे धमकी दी जा रही है कि अगर रुपये न दिए तो उस पर जेल में मोबाइल प्रयोग करने का केस दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें