फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन झपटने वाले को 5 साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन झपटमार को 5 साल की कैद
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार सौंधी की अदालत में चेन झपटमारी के मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे 5 साल कैद की सजा सुनाई है। 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिसे न चुकाने पर अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। सेक्टर-4 निवासी नंद कुमार नागपाल ने सेक्टर-9ए थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह घर के बाहर पत्नी राजरानी के साथ टहल रहे थे। उसी दौरान एक युवक आया और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गया। जब आरोपी ने चेन झपटी तो उनकी पत्नी ने चेन को पकड़ लिया था जिस कारण चेन बीच से टूट गई और एक हिस्सा पत्नी के हाथ में रह गया। हालांकि आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने गुरुग्राम निवासी नानू उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें